मंडी| जिला के सराज क्षेत्र में एक किरायेदार नाबालिग से दुष्कर्म करता रहा। पीड़‍िता की शिकायत पर जंजैहली पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। सराज क्षेत्र की 17 साल की नाबालिग ने अपने दादा के साथ थाने में पहुंचकर पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपित 2018 से उनके घर में किरायेदार के रूप में रह रहा है। वह शंकरदेहरा में रेडीमेड कपड़ों की दुकान करता है। पिछले साल वह दस जमा दो कक्षा में पढ़ रही थी तो आरोपित ने उसे एक मोबाइल फोन खरीदकर दे दिया।

पीडि़ता ने बताया कि आरोपित जब भी घर जाता तो उसे अश्लील फिल्में भेजता रहता था। जब वह उनके घर किराये के कमरे पहुंचता था तो फोन और उनके परिवार की सहायता करने की बात कर उसे कमरे में बुलाकर उससे दुष्कर्म करता था। उसने शिकायत में कहा है कि आरोपित उसे मजबूर कर  मई से दुष्कर्म करता आ रहा है।

You missed