सोलन।सोलन जिला के धर्मपुर प्रारंभिक शिक्षा खंड के प्राइमरी स्कूल धार आंजी में विश्व पर्यावरण दिवस को लेकर भाषण व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्कूल के शिक्षक तपेंद्र सिंह कंवर ने बताया कि भाषण प्रतियोगिता में लक्षिता अत्रि पहले, आरूषी राणा दूसरे व नितेश कुमार तीसरे स्थान पर रहे। इसी प्रकार चित्रकला प्रतियोगिता में सोनाक्षी शर्मा पहले, लक्षिता अत्रि दूसरे और आरूषी राणा तीसरे स्थान पर रही।
