नई दिल्ली। सीमा पर चीनी सेना के साथ वार्ता के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह लेह लद्दाख पहुंचे, ताकि जमीनी स्थिति की समीक्षा की जा सके. प्रधानमंत्री सैनिकों के साथ बातचीत भी करेंगे.रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा लेह की यात्रा रद्द करने के कुछ ही दिन बाद पीएम लेह दौरे पर गए हैं. सूत्रों का कहना है कि सरकार इसका इंतजार कर रही थी कि चीनी सेना कमांडर स्तर की तीन दौर की वार्ता के दौरान किये गये वादों पर खरा उतरेगी या नहीं.
इसके बाद ही रक्षा मंत्री का दौरा होगा।
