Spread the love

सूरत।गुजरात के सूरत के रहने वाले 46 वर्षीय हिम्मत पांडव और नवसारी निवासी 43 वर्षीय शोभना रावल इस जनवरी में बेटे और बेटी की शादी से पहले गायब हो गए थे. हालांकि वह दो हफ्ते बाद लौट आए थे. सूत्रों ने जानकारी दी कि पांडव और रावल ने शनिवार को घर छोड़कर चले गए. वह सूरत के एक किराये के घर में रह रहे हैं. हालांकि पिछली बात की तरह इस बार लापता होने की सूचना पुलिस के पास दर्ज नहीं कराई गई है.सूरत के कटारगाम निवासी हिम्मत पांडव और नवसारी की विजालपोर में रहने वाली शोभना रावल इस साल 10 जनवरी को गायब हो गए थे. इसके बाद पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज कराई गई.

जब यह जोड़ा पहली बार गायब हुआ था तो उनके परिजन ने जानकारी दी थी कि दोनों एक दूसरे को पहले से जानते थे. जब जोड़ा 26 जनवरी को लौटा तो रावल के पति ने उन्हें स्वीकार करने से इनकार कर दिया था.बता दें दूल्हा और दुल्हान अपनी शादी के लिए तैयारी कर रहे थे. एक साल पहले ही दोनों की सगाई हुई थी. दोनों एक ही समुदाय के हैं और परिजनों ने भी रिश्ते को लेकर हामी भरी थी. हालांकि शादी के लगभग एक महीने पहले दोनों के माता-पिता के गायब होने की घटना ने लोगों को चौंका दिया था.लड़के के पिता टेक्सटाइल और जमीन का कारोबार करते हैं.

10 जनवरी को पहली बार लापता हुए राकेश एक राजनीतिक दल के सदस्य भी हैं. वह दुल्हन की मां को जानते थे. दोनों कटारगाम इलाके में पड़ोसी और अच्छे दोस्त थे.

You missed