बिहार :  बड़ी खबर बिहार की राजधानी पटना से है जहां राज्य के सीएम नीतीश कुमार कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. सीएम नीतीश कुमार के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि डॉक्टरों ने भी की है. फिलहाल डॉक्टरों ने सीएम नीतीश कुमार को आराम करने की सलाह दी है.

हाल के दिनों में बिहार के कई राजनेता इस महामारी की चपेट में आये थे. पीएम नरेंद्र मोदी के पटना दौरे से ठीक पहले ही बिहार के डिप्टी सीएम सहित कई कैबिनेट मंत्री भी कोविड पॉजिटिव मिले थे. बिहार में कोरोना के केस लगातार मिल रहे हैं लेकिन राहत की बात ये है कि बीमार हो रहे लोगों की रिकवरी काफी तेजी से हो रही है.

You missed