सोलन : हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से जगह जगह भूस्खलन की घटनाएं हो रही हैं। अब बिलासपुर के धराट गांव ग्राम पंचायत कूह मझाबड़ तहसील घुमारवीं में भूस्खलन की घटना सामने आई है जहां एक गौशाला इसकी चपेट में आ गई है। जिसमें दो भैंस समेत 12 बकरियां दब गई हैं। नुकसान की जानकारी मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर रवाना हो है और नुकसान का जायजा ले रही है। राज्य आपदा प्रंबधन को मिली सूचना के अनुसार यह घटना रात करीब डेढ़ बजे की बताई जा रही है। जब बारिश के चलते यह भूस्खलन हुआ है।

You missed