शिमला/कुल्लू| सूबे में ठंड लगातार बढ़ रही है। राज्य के अधिकांश भागों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से तापमान में गिरावट आएगी। कई निचले व मध्यम क्षेत्रों में हलकी वर्षा हो सकती है। अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात होने की संभावना है। कल 14 नवंबर से मौसम करवट बदल लेगा। प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्राें में बर्फबारी ठंड बढ़ा देगी। दो दिन पहले भी हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी हुई है। इस कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। किन्नौर के कल्पा और लाहुल स्पीति के केलंग में माइनस डिग्री में तापमान रिकार्ड किया गया है।
पांगी किलाड़ मार्ग भी बहाल
पांगी-किलाड़ राजमार्ग भी सभी वाहनों के लिए खुल गया है। ग्रांफू-काजा सड़क छोटा धड़ा तक फोर बाय फोर वाहनों के लिए खुला है। लाहुल स्पीति के पुलिस अधीक्षक मानव वर्मा ने बताया कि शिंकुला दर्रा वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल है। दोपहर 12 से चार बजे के बीच सफर करने की अनुमति है। मनाली-लेह मार्ग पर दारचा तक ही जाने की अनुमति रहेगी।
कहां कितना तापमान रहा (डिग्री सेल्सियस)
- स्थान, न्यूनतम, अधिकतम
- शिमला, 7.6, 16.8
- सुंदरनगर, 4.8, 24.4
- भुंतर, 3.8, 23.4
- कल्पा, -1.1, 12.8
- धर्मशाला, 12.2, 24.0
- ऊना, 8.2, 28.7
- मनाली, 1.8, 15.2
- डलहौजी, 8.6, 13.2
- कुफरी, 6.1, 11.3
पूर्वानुमान अधिकतम व न्यूनतम
- शिमला
13 नवंबर, 20, 5
14 नवंबर, 16, 4
- ऊना13 नवंबर, 29, 12
14 नवंबर, 24, 10
- कांगड़ा
13 नवंबर, 26, 10
14 नवंबर, 22, 8
शिंकुला दर्रा बहाल, 12 से चार बजे के बीच आवाजाही की अनुमति
सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने 15,500 फीट ऊंचे शिंकुला दर्रे को बर्फ हटाकर वाहनों के लिए बहाल कर लिया है। प्रशासन ने वाहन चालकों को दोपहर 12 से चार बजे के बीच आर-पार करने की अनुमति दे दी है। इससे जंस्कार घाटी के लोगों को राहत मिल गई है। घाटी के लोगों को शिंकुला दर्रे से होकर कुल्लू-मनाली आने में आसानी हुई है। वहीं, मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग अभी दारचा तक खुला है। बीआरओ ने इसे बहाल करने के लिए मशीनरी लगाई है।
