सर्राफा बाजारों में आज सोना जहां सस्ता हुआ है, वहीं चांदी के भाव बढ़ गए हैं। देश भर के सर्राफा बाजारों में चांदी के औसत रेट में जहां 422 रुपये प्रति किलो का उछाल आया है, वहीं 24 कैरेट शुद्ध सोना 108 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर 49243 रुपये पर आ गया है। इस पर 3 फीसद जीएसटी और मेकिंग चार्ज अलग से है। 

इस गिरावट की वजह से अब 24 कैरेट शुद्ध सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट 56126 रुपये से केवल 7011 रुपये ही सस्ता हो गया है। वहीं, चांदी पिछले साल के अधिकतम रेट 76004 रुपये से 8992 रुपये ही सस्ती है। जहां तक 22 कैरेट सोने के भाव की बात करें तो आज यह 45130 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से खुला, वहीं 18 कैरेट गोल्ड की कीमत अब 36932 रुपये पर आ गई है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1500 रुपये का अंतर आ सकता है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक 12  नवंबर 2021 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार रहे…

धातु12 नवंबर के रेट (रुपये/10 ग्राम)11 नवंबर के रेट (रुपये/10 ग्राम)रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट)4924349351-108
Gold 995 (23 कैरेट)4904649153-107
Gold 916 (22 कैरेट)4510745206-99
Gold 750 (18 कैरेट)3693237013-81
Gold 585 ( 14 कैरेट)2880728870-63
Silver 9996701666594422

सोने में निवेश का क्या अभी सही समय है

केडिया कमोडिटीज के डायरेक्टर अजय केडिया के मुताबिक अगले दो साल तक सोने में तेजी रहेगी, क्योंकि पिछले 20 साल के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो सोने में जब तेजी आती है तो दो से 4 साल तक रहती है। चाहे वह साल 2000 से 2004 की तेजी हो या 2008 से 2011 की। इस बार गोल्ड में तेजी 2020 में आई और यह 2022-23 तक रह सकती है। 

IBJA के रेट देशभर में सर्वमान्य

बता दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि, इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।

You missed