सोलन : हिमाचल के सोलन में विधानसभा चुनाव के शंखनाद के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मोर्चा संभाल लिया है। परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली में उमड़ी लोगों की भीड़ को प्रियंका गांधी ने संबोधित किया और भाजपा को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा की जयराम सरकार हर मौर्चे पर फेल रहीं। प्रदेश में हर वर्ग महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से परेशान है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने संबोधित करते हुए भाजपा पर करारा प्रहार किया है उन्होंने अपने संबोधन को मां शूलिनी के जयकारे के साथ शुरू किया और अपनी दादी इंदिरा गांधी को याद किया। उन्होंने कहा कि हिमालय की बर्फ में इंदिरा गांधी की अस्थियां भी है। इंदिरा गांधी जानती थीं हिमाचल के लोगों के हौसले को। मेहनत के बल पर आज हिमाचल के लोगों ने प्रदेश को ऊचाईयों पर पहुँचाया हैं।

उन्होंने भाजपा की प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया और ओपीएस के मुद्दे पर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार के पास कर्मचारियों को पेंशन देने को पैसे नहीं, लेकिन उद्योगपतियों जा लोन माफ करने को पैसे जरूर है। भाजपा सरकार पर हमला-रोजगार के लिए कोई योजना नहीं। युवाओं को रोजगार तो नहीं दिया, पुलिस भर्ती में घोटाला किया।भाजपा सरकार पहले ही रिवाज बदल दिया, आपको देने के बजाय छीना। छोटे दुकानदारों, किसानों, बेरोजगारों से सिर्फ छीना।कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों ने प्रदेश की जनता को सि र्फ दिया अब भाजपा ने लोगों के साथ उस भावनात्मक रिश्ते का रिवाज बदलते हुए छीनने का काम किया

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इसकी गारंटी कि हमारी सरकार बनी तो दो निर्णय होंगे, उनकी सरकार बनते ही मंत्रिमंडल की पहली बैठक में जो निर्णय लिए जाएंगे, पहली मंत्रिमंडल की बैठक में 1 लाख युवाओं को रोजगार, OPS की बहाली की जाएगी।

उन्होंने कहा कि पहले निर्णय में प्रदेश के 100000 रिक्त पद भरे जाएंगे और आने वाले समय में कुल 500000 लोगों को रोजगार दिया जाएगा सरकार अपने दूसरे निर्णय निर्णय में ओपीएस की बहाली करेगी प्रदेश के 200000 कर्मचारियों के परिवारों को फायदा पहुंचेगा।

You missed