सोलन : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कल सोलन में होने वाले
दौरे को लेकर यातायात व्यवस्था में जिला प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से बदलाव कर डियस है। डीसी सोलन कृतिका कुल्हाड़ी ने इस संबंध में आदेश जारी
करते हुए कहा कि सोलन शहर के मालरोड व राजगढ़ रोड पर सुबह 11:30 बजे से लेकर 5:30 बजे तक वाहनों की आवाजाही व पार्किंग पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है। वहीं पुराने डीसी ऑफिस चौक से पुराने बस अड्डे तक व डीसी ऑफिस चौक से कोटलानाला चौक तक यह प्रतिबंध लगाया गया है। इस दौरान सिर्फ एंबुलेंस वह फायर विभाग कानून
व्यवस्था बनाने से संबंधित वाहन ही इधर उधर आ जा
सकेंगे।
