सोलन : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 5 नवंबर को होने वाली रैली को लेकर आज सोलन शहर में महिला मोर्चा की अध्यक्ष रशिम धर सुद की अगुवाई मे सोलन शुलनी मंदिर से लेकर चौंक बजार गंज बजार से होते हुए पुराना बस अड्डा मालरोड पर आम जन और व्यपारीयो को ठोल नगाडो के साथ निमंत्रण पत्र वांटे गए वह सभी से रैली मे आने के लिए भी आग्रह किया गया। वहीं महिला मोर्चा की अध्यक्षा रशिम धर सुद ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा की प्रदेश की महिलाओ ने ठाना है की अबकी बार रीवाज बदलना है और एक बार फिर कमल खिला कर भाजपा की सरकार बनानी है उन्होने कहा की महिलाओ के लिए प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओ का लाभ हर महिला तक पहुचा है साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि सोलन मे होने वाली रैली मे बहुत बडी संख्या मे महिलाओ का आना तय है मोदी जी की रैली एक भव्य रैली होगी जिसकी गुंज हिमाचल के हर संसदीय क्षेत्र मे पहुंचेगी वहीं भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मुकेश गुप्ता ने कहा कि सोलन के ठोड़ो मैदान में होने वाली रैली इस बार हिमाचल में हुई सभी रैलियों का रिकॉर्ड तोड़ेंगी.वहीं इस दौरान उनके जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष शकुंतला शर्मा,कुमारी शीला,मीराअनंद, महिला मोर्चा मंडल और जिला की पदाधिकारी और कार्यकर्ता,सोलन जिला मीडीया सह सचिव मुकेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
