Spread the love

शिमला|  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में अन्य सुविधाओं की तरह स्वास्थ्य सुविधाओं का बुरा हाल है। सरकार की तरफ़ से कोई सुध लेने वाला नहीं है। परेशान हालत में लोग अस्पतालों के चक्कर काट रहे हैं। कहीं जांच नहीं हो पा रही है तो कहीं इलाज के लिए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेशवासियों का स्वास्थ्य सरकार की प्राथमिकता में है ही नहीं। प्रदेश में ज़रूरतमंदों को स्वास्थ्य सुविधाएं दे रही कंपनियों का भुगतान लंबे समय से रोका गया है जिससे उन कंपनियों के सामने व्वस्थाओं को जारी रखने में असुविधा हो रही है। अपना अपने बकाया धनराशि का भुगतान किए जाने की मांग करते करते थक गई कई सेवा प्रदाता कंपनियों ने सेवाएं बंद कर दी है। कई कंपनियों ने सेवाएं बंद करने की चेतावनी दी है। आश्चर्य इस बात का है कि फिर भी सरकार कुछ नहीं कर रही है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार की इसी लापरवाही की वजह से कुल्लू रीजनल अस्पताल में चल रही डायलिसिस सेवाएं, सेवा प्रदाता संस्था ने रोक दी जिससे मरीज़ों की जान पर बन आई। मजबूर होकर लोग निजी अस्पतालों की सेवा ले रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यही है कि सरकार क्या कर रही है। क्या इसी व्यवस्था परिवर्तन की बात कांग्रेस के नेता सरकार बनने के पहले कर रहे थे। जहां निःशुल्क मिल रहे इलाज बदले लोगों को हज़ारों रुपए हर हफ़्ते अपनी जेब से खर्च करने पड़े।

You missed