Spread the love

संगड़ाह, 08 अगस्त : उपमंडल के बोगधार में पिछले एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति बाधित होने के चलते लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी है। व्यापार मंडल प्रधान श्रद्धानंद कमल व मनोज जीवन सिंह तथा अशोक, महेश  कमल दुकानदारों ने जारी बयान में कहा कि  एक सप्ताह से पानी न होने की कईं शिकायतें विभाग के संबंधित अधिकारियों से फोन पर की जा चुकी है। ग्रामीणों ने कहा कि  जल शक्ति विभाग के संबंधित अधिकारी गत सप्ताह से लाइन की मुरम्मत की बात कह रहे हैं।

विभाग के सहायक अभियंता वीके गौतम ने बताया कि लाइन की मुरम्मत का कार्य पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट के मुताबिक बोगधार तथा आसपास के सभी गांवों में पेयजल आपूर्ति बहाल की जा चुकी है

You missed