पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार दूसरे दिन भी बढ़ोतरी हुई है। आज यानी गुरुवार की बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 108.29 रुपये और डीजल 97.02 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। मुंबई में पेट्रोल 114 रुपये प्रति लीटर और डीजल 105 रुपये प्रति लीटर के पार बिक रहा है। राजस्थान के श्रीगंगानगर में पेट्रोल 120.52 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 111.39 रुपये बिक रहा है।रांची में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मात्र 18 पैसे का अंतर रह गया है। यहां पेट्रोल 102.54 रुपये प्रति लीटर और डीजल 102.36 रुपये प्रति लीटर के रेट से बिक रहा है। इसके अलावा मध्य प्रदेश के सीमावर्ती जिले अनूपपुर में पेट्रोल की कीमतें 119.80 रुपये प्रति लीटर है तो बालाघाट में पेट्रोल की कीमत आज 119.33 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई।

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत अब 108.29 रुपये और डीजल की कीमत 97.02 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है। मुंबई में पेट्रोल का दाम 114.14 रुपये प्रति लीटर है तो डीजल 105.12 रुपये प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है। कोलकाता के लोगों को अब एक लीटर पेट्रोल के लिए 108.78 रुपये खर्च करने पड़ेंगे तो डीजल के लिए 100.14 रुपये। वहीं चेन्नई में पेट्रोल 105.13 रुपये प्रति लीटर है तो डीजल101.25 रुपये प्रति लीटर।

बेंगलुरु में पेट्रोल का दाम आज 111.34 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच चुका है तो डीजल102.23 रुपये प्रति लीटर। वहीं, भोपाल में पेट्रोल 116.62 रुपये प्रति लीटर; तो डीजल 106.01रुपये है। जबकि, लखनऊ में पेट्रोल 104.54 रुपये प्रति लीटर व डीजल 96.78 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। पटना में पेट्रोल की कीमत 111.24 पर पहुंच गई है तो डीजल की डीजल 102.39 रुपये प्रति लीटर।

हर सुबह होती तय होती हैं कीमतें

दरअसल विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।

SMS के जरिए ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।

You missed