सोलन: विधानसभा चुनाव में सिर्फ चार महीने का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस में आंतरिक कलह सिरमौर के बाद अब सोलन में भी देखने को मिल रही है. मौका था पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की पहली पुण्यतिथि का. शोक सभा में सारे कांग्रेसी पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस इकठ्ठे हुए थे. इस दौरान सभी कांग्रेस नेताओं ने वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की पहली पुण्यतिथि पर संकल्प लेने के बाद कुछ कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कार्यक्रम कांग्रेस भवन में होने चाहिए ताकि सबको पता लग सके.

कुछ कार्यकर्ता हिमाचल कांग्रेस मेनिफेस्टो के अध्यक्ष रि. कर्नल शांडिल से बोले कि कांग्रेस पार्टी को हमने सींचा है. ऐसे में कांग्रेस को रिपीट करवाने का दम हम आज भी रखते हैं. अगर सीट निकालनी है तो हमें साथ लेकर चलना होगा. वहीं, कुछ कांग्रेस नेता ये भी बोल पड़े कि अगर कहीं भी कांग्रेस परिवार से सम्बंधित कोई खबर लगती है तो उसमें हमारा नाम नहीं लिखा जाता है, सिर्फ अपना ही गुणगान किया जाता है. कुछ पदाधिकारियों ने कहा कि आज हमारी इतनी दुर्दशा हो चुकी है कि हमें जिले में तो छोड़ो ब्लॉक कांग्रेस में भी कोई पद नहीं दिया गया है.

वहीं पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में हुई बहस को लेकर पूर्व मंत्री व सोलन विधायक कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि कई बार परिवार में भी मतभेद होते हैं. उन्होंने कहा कि इसके लिए कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा, इसको लेकर आज कार्यकर्ताओं ने भी आवाज उठाई है. वहीं, उन्हें कांग्रेस नेता पलकराम कश्यप के चुनाव लड़ने की बात पर भी अपनी बात रखते हुए कहा कि लोकतंत्र में सबका अधिकार है कि वे चुनाव लड़ें, लेकिन जो भी जनता का फैसला होगा जो हाईकमान डिसाइड करेगी उसे ही टिकट मिलेगी. उन्होंने कहा कि हम कांग्रेस कार्यकर्ता हैं और कांग्रेस पार्टी के लिए ही काम करेंगे.

You missed