सोलन : सोलन शहर में इन दिनों नशा माफियाओं के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। पुलिस की टीम ने आज सोलन के कलीन में गश्त के दौरान 2 व्यक्तियों से चिट्टा पकड़ा है। पुलिस टीम सोमवार रात को गश्त के दौरान कलीन एरिया में थी तो रेलवे ट्रैक के पास 2 लोग बैठे थे। वहीं उन पर शक होने पर दोनों से पूछताछ के बाद तलाशी ली गई तो उन से 13.04 ग्राम चिट्टा मिला। वहीं पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक पुलिस ने चिट्टा रखने के आरोप में सोलन के सपरून के निवासी राजेंद्र कुमार व सिरमौर राजगढ़ के प्रदीप कुमार को गिरफ्तार किया है। दोनों से पूछताछ कि जा रही है कि वे खुद नशे का सेवन करते हैं या इसे आगे सप्लाई करते हैं। इसमें भी सोलन जिला को एजुकेशन हब होने के कारण ज्यादा टारगेट किया। 2 साल पहले यहां बड़े पैमाने पर चिट्टे के मामले पकड़े गए।
कोरोना संकट के बीच नशा माफिया की सक्रियता कम हुई। अब स्थिति सामान्य होने पर फिर से चिट्टे के साथ लोग पकड़े जाने लगे हैं। आए दिन शहर में ऐसे मामले सामने आ रहे हैं।
SP सोलन वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि नशीले पदार्थ चिट्टे के 2 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस इस अवैध कारोबार में शामिल लोगों पर नजर रख रही है।
