नाहन। जिला पुलिस टीम ने गश्त के दौरान गुप्त सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर एक 20 वर्षीय स्थानीय युवक को नशीले कैप्सूल बेचने के मामले मेें बातापुल चौक से धर दबोचा है। एसपी ओमापति जम्वाल ने बताया कि पुलिस टीम को सूचना मिली कि बातापुल चौक पर एक युवक खड़ा है जो नशीले कैप्सूल बेचने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत बातपुल चौक पहुंची जहां सूचना के अनुसार बताए गए हुलिए से मिलता-जुलता युवक सामने सड़क पर नजर आया।

पुलिस टीम ने उस युवक के पास जाकर उसका नाम और पता पूछा जिस पर उसने अपना नाम सोहेल राजा, निवासी गांव भगवानपुर, डाकघर पुरुवाला पांवटा साहिब बताया। पुलिस टीम ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके के कब्जे से 210 नशीले कैप्सूल बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना पांवटा साहिब में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

You missed