शिमला. हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था में बागवान और किसान महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. राज्य सरकार भी किसानों की आय में वृद्धि करने और ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास को प्राथमिकता प्रदान कर रही है, जिसके फलस्वरूप राज्य सरकार प्रदेश में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का सफल कार्यान्वयन सुनिश्चित कर रही है.

पीएम किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना का उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों की खेती से संबंधित वित्तीय जरूरतों को पूरा करने और उचित फसल स्वास्थ्य और अधिकतम उपज सुनिश्चित करने, विभिन्न आदानों की खरीद, आधुनिक कृषि उपकरण और तकनीक से लैस करने की परिकल्पना की गई है। योजना के अन्तर्गत पात्र किसान लाभार्थियों को वार्षिक 6,000 रुपये का वित्तीय लाभ, तीन समान किश्तों में दो-दो हजार रुपये के रूप में प्रदान किए जाते हैं.

राज्य के किसानों को सशक्त करते हुए पीएम किसान योजना किसानों के छोटे-छोटे खर्चों पूर्ति करने में भी उपयोगी साबित हो रही है और किसानों को अच्छी गुणवत्ता वाले बीज, खाद और उपकरण खरीदने में सक्षम बना रही है. हिमाचल सरकार द्वारा राज्य में पीएम किसान योजना के सफल क्रियान्वयन से अब तक लगभग 10 लाख (9 लाख 83 हजार 279) किसान परिवारों को 1931.63 करोड़ रुपये की राशि 11 किश्तों में प्रदान की गई है

You missed