शिमला| सूबे में हुए आज हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों पर शाम पांच बजे तक 65.50 प्रतिशत मतदान हुआ। सिरमौर जिला में सबसे अधिक वोट‍िंग रिकार्ड की गई। यहां 69.67 प्रतिशत मतदान हुआ। सोलन जिला में 68.48 फीसद, ऊना 67.67 और लाहुल स्‍पीति 67.50 प्रतिशत मतदान रिकार्ड किया गया है।

एक बजे तक 37.19 प्रतिशत मतदान

412 प्रत्याशियों के भविष्य के फैसले के लिए सुबह 8:00 बजे मतदान शुरू हुआ। सुबह से 5 घंटों के दौरान 1:00 बजे तक 37.19 प्रतिशत मतदान हुआ। सुबह 11 बजे तक मतदान की रफ्तार धीमी रही। लेकिन धूप खिलने के बाद मतदाताओं का जोश बढ़ता गया। 2017 में 75.57 प्रतिशत मतदान हुआ था।

एक बजे तक मंडी के करसोग में सबसे ज्‍यादा मतदान

हिमाचल प्रदेश में सुबह 8:00 बजे से मतदान की प्रक्रिया आरंभ हुई, जिसमें सुबह के पहले एक घंटे के दौरान यानी 8:00 से 9:00 तक 5 प्रतिशत तक मतदान दर्ज किया गया। 9:00 बजे के बाद मतदान में कुछ तेजी आई और 11:00 बजे तक 11.82 प्रतिशत मतदान हुआ। मंडी व किन्नौर में 43-43 प्रतिशत मतदान, मंडी के करसोग में सबसे अधिक 43.64 प्रतिशत मतदान हुआ। ऊना में 40 प्रतिशत मतदान, शिमला में 43 प्रतिशत मतदान हुआ।

You missed