नाहन।राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटला बरोग जिला सिरमौर के विद्यालय परिसर में एक सादे समारोह के दौरान ओम स्वामी बद्रिका आश्रम से आए प्रतिनिधियों द्वारा विद्यालय के जरूरतमंद पांच अन्य बच्चों को उनके ऑनलाइन पठन-पाठन को जारी रखने के लिए एंड्रॉयड स्मार्टफोन प्रदान किए गए । ज्ञात रहे इससे पहले भी बद्रिका आश्रम ट्रस्ट द्वारा विद्यालय के दो बच्चों को स्मार्टफोन दान किए गए थे। इसके साथ ही विद्यालय के एक जरूरतमंद छात्र को आश्रम द्वारा नौकरी भी प्रदान की गई और आश्रम के द्वारा इस विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को जो भी बोर्ड परीक्षाओं में 75% से ज्यादा अंक प्राप्त करेंगे उन सभी बच्चों को उनकी उच्च शिक्षा के लिए किसी भी संस्थान में ट्यूशन फीस का पूरा खर्च बद्रिकाश्रम द्वारा वहन किया जाएगा । जल्द ही आश्रम द्वारा विद्यालय को एक वाटर प्यूरीफायर ( RO) भी उपलब्ध करवाया जाएगा। आश्रम से आए प्रतिनिधियों द्वारा इस दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों की करियर काउंसलिंग भी की गई और सभी विद्यार्थियों को उनके द्वारा प्रदान की जाने वाली छात्रवृत्ति यों के बारे में जानकारी दी गई । जिसके लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य रोहित वर्मा ने श्री ओम स्वामी जी , राजीव मित्तल, दीपक पाठक, नमिता और बद्रिका आश्रम ट्रस्ट का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आश्रम द्वारा सामाजिक सरोकार और विद्यार्थी हित में बेहतरीन कार्य किया जा रहा है। एसएमसी प्रधान गोविंद शर्मा जी ने भी इस पुनीत कार्य के लिए बद्रिका आश्रम ट्रस्ट का धन्यवाद किया।

You missed