6 से 8 मई तक नगर परिषद मैदान कांगड़ा में हो रही आइएनबीएल प्रतियोगिता का शानदार आगाज हुआ है। इस दौरान मुख्य अतिथि के पहुंचने के बाद हिमाचल की संस्कृति अन्य राज्यों को दिखाने के लिए एक गद्दी डांस नृत्य भी बच्चों द्वारा प्रस्तुत किया गया। जिसे मौजूद सभी बास्केटबाल खिलाड़ियों ने बहुत ही रोमांच के साथ देखा। प्रदेश बास्केटबाल संघ के अध्यक्ष मनीष शर्मा ने बताया कि कांगड़ा में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में प्रदेश की कुल 110 टीमें भाग ले रही हैं।
वहीं पूरे भारत वर्ष से लगभग 500 खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कांगड़ा पहुंचे हैं। उन्होंने कहा आज दिन तक प्रदेश बास्केटबॉल संघ पूरे देश व प्रदेश में 23 प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन कर चुका है और सभी आयोजन सफल रहे हैं इस बार इस भव्य प्रतियोगिता का आयोजन भी कांगड़ा में होने जा रहा है जो कि हमारे लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि बास्केटबाल फेडरेशन इंडिया द्वारा कांगड़ा को भी इसमें चयनित किया गया है। यह थ्री इंटू थ्री हाफ कोर्ट प्रतियोगिता है। जिसकी शुरूआत 18 मार्च को कोलकाता व बेगलुरु से हुई थीं। प्रतियोगिता का लास्ट फेस कांगड़ा में होने जा रहा है। प्रदेश के खिलाड़ियों के रहने व खाने पीने का खर्चा प्रदेश बास्केटबाल संघ कर रहा है। इसमें बाहर से आने वाली सभी टीमें अपना खर्चा खुद वहन कर रही है।
इस प्रतियोगिता का शुभ आरंभ प्रदेश कुलपति केंद्रीय विश्वविद्यालय के सत प्रकाश बंसल द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन देवभूमि के लिए सौभाग्य की बात है। वहीं इसके लिए आयोजक भी बधाई के पात्न है। इन्हीं प्रतियोगिताओं से राष्ट्रीय पटक पर कांगड़ा का नाम रोशन होता है। राष्ट्रीय व अंतर राष्ट्रीय खिलाड़ी भी इन्हीं प्रतियोगिताओं से ही निकलते है। उन्होंने कहा कि केंदीय मंत्नी अनुराग ठाकुर व प्रदेश के खेल मंत्री राकेश पठानिया खेलों को अत्याधिक प्रोत्साहित करते है। पहले दिन इस प्रतियोगिता में कुल 40 टीमों के बीच मैच खेले गए। इस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों की टीमें हिस्सा ले रही है। प्रतियोगिता में लड़कों व लड़कियों के मैच हो रहे हैं।
इस प्रतियोगिता के शुभारंभ पर आल इंडिया बास्केटबाल फेडरेशन के मंगेश, अजय सूद, व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंडित वेद प्रकाश शर्मा, जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड, सत प्रकाश सोनी, पवन, संदीप मतिल, हरीश इत्यादि मौजूद रहे। प्रतियोगिता का समापन 8 मई को होगा। जिसमें समापन समारोह पर राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित होगीं।
