Spread the love

शिमला। हिमाचल प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने नियमों में बदलाव किया है. सरकार के नए आदेश के बाद अब बाहरी राज्यों के पर्यटक बिना कर्फ्यू पास के ही राज्य के किसी भी क्षेत्र में प्रवेश कर सकेंगे. अब बाहरी राज्यों के लोगों को मात्र पंजीकरण करना होगा और दूसरे राज्यों से घूमने आने वाले पर्यटकों को पांच दिनों के लिए होटल में ही रहना होगा. इसके अलावा यहां आने वाले पर्यटकों को 72 पहले की कोरोना टेस्ट दिखानी होगी. सरकार के इस नए निर्णय को लेकर शिमला व्यापार मंडल ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और डीसी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर निर्णय बदलने की मांग की है.
व्यापार मंडल शिमला का कहना है कि यदि प्रदेश सरकार अपने निर्णय को नहीं बदलती है तो बाजार बंद करने का निर्णय लिया जाएगा. शिमला व्यापार मंडल का कहना है कि जब पर्यटन सीजन चरम पर था तो उस समय कोविड -19 के चलते सभी तरह का व्यापार पूरी तरह से बंद पड़ा था, लेकिन अब जब कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं तो ऐसे में प्रदेश सरकार ने पर्यटकों की आवाजाही के लिए सभी बॉर्डर खोल दिये हैं. ऐसे में रोजाना बड़ी संख्या में पर्यटक राजधानी शिमला का रुख कर रहे हैं. बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों का बॉर्डर पर पंजीकरण ही किया जा रहा है, जबकि बाहरी राज्यों से यहां आने वाले स्थानीय लोगों को क्वारन्टीन किया जा रहा है जो सरकार के निर्णय पर सवाल उठाता है।
उन्होंने कहा कि अभी उन्होंने डीसी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर सरकार के इस निर्णय को बदलने की मांग की है यदि सरकार अपने इस निर्णय को नहीं वापिस नहीं लेती है तो शिमला व्यापार मंडल बाजार बंद कर सरकार के निर्णय का विरोध करेगी।

You missed