Spread the love

शिमला। किन्नौर जिले में आधी रात को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. हालांकि, किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है. क्योंकि भूकंप की तीव्रता काफी कम रही है. मौसम विभाग के शिमला केंद्र ने भूकंप की पुष्टि की है. मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, सोमवार देर रात 1 बजकर 3 मिनट पर भूकंप आया है. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.2 रही है. भूकंप का केंद्र 7 किलोमीटर गहराई पर था।

मौसम विभाग शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह ने ने बताया कि किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है. आधी रात को भूकंप आया था।

You missed