सोलन : एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया एव ब्राह्मण महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य आज सोलन पहुंचे । यहां पहुंचने पर शांडिल्य का निखिल मदान,वासु मदान,गुलशन मदान, करण, अज्जू,विनय,कमल,निखिल राजोरा,साहिल,आकाश समेत फ्रंट सदस्यों ने भव्य स्वागत किया । शांडिल्य ने यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पटियाला सिद्ध पीठ श्री काली माता मंदिर जो विश्व मे बैठे अरबों लोगों की आस्था का प्रतीक है उस पर हमला करने वाले खालिस्तानी समर्थकों का जिंदा रहना अब पंजाब के लिए बड़ा खतरा हैं और काली माता मंदिर पर हमला खालिस्तानियों की साजिश नही बल्कि पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा, आईएसआई, भिंडरावाला टाइगर फोर्स व बब्बर खालसा इंटर नेशनल की पंजाब में फिर आतंकवाद लाने की साजिश है। एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा कि यदि पंजाब के सीएम भगवंत मान व डीजीपी चाहते है पंजाब में फिर आतंकवाद न आये और पंजाब का अमन भंग न हो पंजाब की सड़कें फिर निर्दोष लोगों के खून से लाल न हों तो उन्हें तुरंत पुलिस को खालिस्तानी व भिंडरवाला के झंडे लहराने वालो व इनका साहित्य बेचने वालों को देखते ही गोली मारने के आदेश जारी करने होंगे । साथ ही उहोने कहा कि जो आतंकवादी पंजाब की जेलो में बंद हैं या तिहाड़ जेल में बंद हैं चाहे वो पूर्व सीएम बेअंत सिंह के हत्यारे हों या पंजाब में आतंकी घटनाओ को अंजाम देने वाले दहशतगर्द हों उन्हें रिहा करने की मांग करने वालों को भी देशद्रोह में गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने कहा जिस तरह खालिस्तानी काली माता मंदिर गेट पर हमला कर रहा है उसको पुलिस अधिकारी ने पीछे धक्का मारा जबकि उस पुलिस अधिकारी को उस खालिस्तानी को मौके पर ही गोली मार देनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि यदि देशद्रोह में हमलावरों को गिरफ्तार न किया तो पंजाब राजभवन चंडीगढ़ में एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया प्रदर्शन करेगा जिसका जिम्मा पंजाब सरकार का होगा और जल्द ही इस बारे गृह मंत्री अमित शाह को ज्ञापन दिया जाएगा । शांडिल्य ने कहा जो कुछ आज पटियाला में हुआ वह पंजाब व देश के लिए अच्छे संकेत नहीं है । समय रहते इस पर अगर नकेल न कसी गई तो स्तिथि भयावह हो जाएगी ।

वीरेश शांडिल्य ने कहा हिमाचल विधानसभा में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जो हिमाचल में सराहनीय कार्य कर रहे है वह अब विधानसभा में भी खालिस्तान व भिंडरावाला समर्थको के खिलाफ कानून पारित करें कि अगर कोई भी खालिस्तानी झंडा या भिंडरावाला की फोटो लगाकर अपने वाहन पर आएगा तो उसे देशद्रोह के मामले में गिरफ्तार किया जायेगा । उन्होंने कहा देवभूमि से यह कानून पारित कर जयराम ठाकुर पूरे देश में भारत की एकता और अखंडता को मजबूत करने की मिसाल पेश करें ।

वहीं शांडिल्य ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृह मंत्री अमित शाह जो देश को एक सूत्र में बांधने का कार्य कर रहे हैं और देश की एकता और अखंडता को मजबूत कर रहे है वह भी केंद्र सरकार द्वारा संसद में कानून पारित करें की जो भी व्यक्ति खाली स्थान का झंडा भिंडरावाला की फोटो अपने वाहन पर लगाएगा उसे देखते ही गोली मारने के आदेश दिए जाएं ।

वही शांडिल्य ने कहा कि जो खालिस्तानी व भिंडरावाला समर्थकों को हिमाचल पुलिस ने खालिस्तानी झंडे व भिंडरावाला के फोटो वाहन पर लगाने पर उनका चालान किया उन तथाकथित निहंगों को व शरारती तत्वों को गिरफ्तार करना चाहिए था और शांडिल्य ने कहा ऐसे पुलिस अधिकारियों को जो देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने उन्हें फ्रंट सम्मानित भी करेगा ।

You missed