Spread the love

आनी।कुल्लू जिला के पुलिस थाना निरमण्ड के तहत बजीर बाबड़ी में मंगलवार सुबह एक वाहन अनियंत्रित होकर चालक समेत सतलुज नदी में समा गया।जिसका अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है।डीएसपी आनी रबिन्द्र नेगी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मंगलवार सुबह बजीर बाबड़ी के समीप एक वाहन नम्वर एचपी 35-7438 के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना ब्रो थाना को मिली, सूचना मिलते ही पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंच गई हैं और नदी में लापता कार व कार मालिक को ढूंढ़ने में जुट गई है,पुलिस के साथ कुछ अन्य लोग भी नदी के किनारे में उतर कर दुर्घटनाग्रस्त वाहन व उसमें सवार व्यक्ति की तलाश में जुटे हैं।डीएसपी ने बताया कि दुर्घटना का शिकार हुए व्यक्ति की शिनाख्त राजकुमार निवासी मालिधार निरमण्ड के रूप में हुई है।जिसके शव को अभी तक खोजा नहीं गया है।

उन्होंने बताया कि सतलुज का पानी इन दिनों काफी बढ़ा हुआ है, मगर जिस स्थान से वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है, वहाँ नदी की गहराई अधिक होने की बजह से पानी का वहाव कम है,बाबजूद इसके दुर्घटनाग्रस्त वाहन का अभी कोई भी पता नहीं चल पाया है।उन्होंने वताया कि पुलिस व अन्य खोज हालांकि खोजबीन में जुटे हैं, यदि लापता गाड़ी व व्यक्ति का सुराग नहीं मिलता है तो ,सरकार व उच्चाधिकारियों से यहां एनडीआरएफ के गोताखोरों को बुलाया जाएगा।
बहरहाल घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।

You missed