आनी| कुल्लू जिला के आनी कुल्लू के बीच एनएच 305 आनी से करीब 5 किलोमीटर दूर बानीगाड में भूस्खलन के कारण बाधित हो गया है।फलस्वरूप आनी और कुल्लू के बीच वाहनों की आवाजाही पिछले कई घण्टों से बाधित है।हालांकि एनएच के बाधित होने की सूचना मिलने के बाद एनएच विभाग ने मशनरी भेज कर हाइवे बहाली के काम शुरू कर दिया है।लेकिन फिलहाल करीब 6 घण्टों से यातायात पूरी तरह अवरुद्ध है।
आपको बता दें कि बानीगाड़ नामक इस स्थान में पर बीते कई सालों से भूस्खलन होता आ रहा है।फलस्वरूप अक्सर यातायात भी बाधित होता रहा है।इस वर्ष लगातार हो रही बारिश के कारण बानीगाड़ और फलेला नाला में लगातार भूस्खलन होता रहा और आनी कुल्लू के बीच नेशनल हाईवे305 भी बाधित होता रहा।
