सोलन| जिला के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ में नेशनल हाईवे 105 बद्दी- स्वारघाट मार्ग पर स्थित महादेव पुल पर एक तेज रफ्तार निजी बस ने बाइक सवार को कुचल दिया| झिड़ीवाला में एक निजी फैक्ट्री में काम करने वाला व्यक्ति जैसे ही बाइक पर सवार होकर अपने घर की ओर जा रहा था। महादेव पुल के पास अचानक तेज रफ्तार अनियंत्रित बस ने उसे कुचल दिया और हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से बस चालक मौके से फरार है। मृतक की पहचान जोगिंदर के रूप में हुई है जो कि कोटलाजनॉन का रहने वाला था और झिड़ीवाला में एक निजी फैक्ट्री में काम करता था।

जैसे ही वह अपने घर की ओर जा रहा था तो वह अचानक महादेव पुल के पास हुए हादसे का शिकार हो गया। उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी दभोटा की टीम ने मौके का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ के सिविल अस्पताल भेज दिया है।फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी जांच शुरू कर दी है और मंगलवार मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। 

You missed