Spread the love

नाहन : नाहन में हाथी की कब्र के नज़दीक 29 साल के युवक ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की पहचान अमन कपूर{मोंटी} के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार परिवार ने सुबह 4:30 बजे युवक को फंदे से लटका हुआ देखा। परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मगर युवक तब तक दम तोड़ चुका था।

हालाँकि पुलिस किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंची है, लेकिन आशंका है कि मृतक युवक शराब व अन्य नशों का आदी था। शव को पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल भेज दिया गया है।

You missed