शिमला| आज यानी सोमवार से शारदीय नवरात्र उत्सव शुरू हो रहे हैं। ऐसे में प्रसिद्ध अंक ज्योतिष पंडित शशिपाल डोगरा ने एक बार राजनीति बको लेकर भविष्यवाणी की है। पंडित शशिपाल डोगरा के मुताबिक 26 सितंबर 2022 से माँ भगवती के शारद नवरात्रि शुरू होने जा रहे है।सभी को बहुत बहुत शुभकामनायें। अंक ज्योतिष के हिसाब से 2+6=8 अंक जो शनि का अंक है। शनि न्याय का कारक है।शनि कभी भी किसी पर अन्याय नहीं होने देता।शनि सत्ता भी देता है और सत्ता से बाहर कर देता है।देश मे व कई राज्य मे सत्ता परिवर्तन का योग बन रहा है। कांग्रेस का 8 अंक बनता है। नवरात्रे भी 8 अंक से शुरू हो रहा है। जिस के कारण द्विजन्मा योग बना रहा है। जिस के कारण देश मे व कुछ राज्यों मे कांग्रेस को संकट का सामना करना पड़ेगा।और किसी बड़े विरोध को दे सकता है।
जिस के कारण पार्टी मे बगावत भी हो सकती है। वही भाजपा का 1 अंक है। जो सूर्य का अंक है। सूर्य जहाँ सत्ता का कारक भी है। वही 8 अंक पर शरद नवरात्रे का शुरू होना भाजपा पर शनि की छाया का प्रकोप रहेगा। किसी बड़े नेता को अचानक ही झटका लग सकता है। वही 1 अक्टूबर 2022 को शुक्र अस्त हो रहा है।शुक्र जो आराम व ऐश्वर्या का कारक है।वही सूर्य के नजदीक आना उसे अस्त कर देता है। ठीक उसी तरह से शुक्र के सूर्य के पास आने पर शुक्र ग्रह अस्त हो जाता है। ऐसी स्थिति में शुक्र के कारक तत्वों में कमी आ जाती है और वह अपने शुभ फल देने में कमी कर सकते हैं। शुक्र अस्त की अवधि में जातक कई प्रकार के सुखों से वँचित रह जाता हैं।
8 अंक पर नवरात्रो का शुरू होना व 1 अंक सूर्य के अंक पर शुक्र का अस्त होना देश के कुछ राज्यों मे कही सत्ता सुख से वंचित करवा देगा।और सत्ता मे बैठे नेताओं को पलट देगा।वही कुछ बड़े नेताओं को महिलाओ के द्वारा संकट का सामना करना पड़ेगा।बाकि सर्वज्ञ तो ईश्वर है।,,,,, जय परशुराम।
