सोलन : हिमाचल प्रदेश के सोलन में सरकारी नौकरी से सेवानिवृत्ति लेकर कांग्रेस जॉइन करने वाले ध्यान सिंह ने शुक्रवार को कसौली विधानसभा सीट से कांग्रेस पार्टी की टिकट पर दावेदारी पेश की। उन्होंने सोलन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि वह 2007 से कांग्रेस से टिकट मांग रहे हैं। यदि पार्टी आलाकमान ने मुझ पर विश्वास जताया तो जीत तय है। इतना ही नहीं उनके अलावा किसी और भी टिकट मिलता है तो एकजुट होकर कसौली की सीट इस बार हर हाल में कांग्रेस की झोली में डालेंगे।

उन्होंने कहा कि वे जनता की सेवा करने के लिए चुनावी रण में उतरना चाहते हैं। वे पिछले 15 साल से जनता के बीच कार्य करते रहे हैं। उन्हें भी पार्टी हाईकमान से आश्वासन मिला है, लेकिन अगर टिकट नहीं भी मिलता है तब भी वे कांग्रेस के लिए कार्य करेंगे। कसौली विधानसभा क्षेत्र से और भी लोग कांग्रेस से टिकट के चाहवान है। जिसे भी टिकट मिले सभी कांग्रेसी एकजुट हैं।

उन्होंने कहा कि उनका वोट बैंक कसौली में 12000 वोटों से शुरू होता है। ऐसे में वे कांग्रेस की जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं। कसौली से 2 बार कांग्रेस के युवा नेता विनोद सुल्तानपुरी चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन कुछ वोटों के अंतर से वे हारे हैं। विनोद लंबी रेस के घोड़े हैं, ऐसे में उनका साथ भी मेरे साथ रहेगा। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री आज कसौली से है, लेकिन विकास के नाम पर वे कुछ भी कसौली में नहीं कर पाए है।

 

You missed