वंशिका सांस्कृतिक युवा मंच के कलाकारों ने भाषा एवं सांस्कृतिक विभाग में मकर संक्रांति वह लोहड़ी महोत्सव के पर्व को बड़ी धूमधाम से मनाया गया । इसमें कोरोना नियमों को ध्यान में रखते हुए उचित दूरी का भी ध्यान रखा गया। हिमाचली गीत संगीत से उत्सव की गरिमा को भी बनाए रखा। कार्यक्रम में कलाकारों राजेश हैप्पी, अनुपमा शाही, अरुण ठाकुर, अमित छोटू, अभिषेक ठाकुर, अनमोल, अनुरागिनी ठाकुर, ऋषि, कमाल वीर, प्रवीण, प्रिया, राजीव चौधरी ने कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम धर्मशाला के गांव रसेहड में एक सामुदायिक भवन में किया गया। जिसमें प्रधान आशीष चौधरी सहित लगभग 50 लोग मौजूद रहे।
