सोलन।समुराई कराटे शीतोरियू धर्मपुर की ओर से धर्मपुर स्कूल के समीप कराटे अकादमी में बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमें 25 कराटे खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस ग्रेडिंग में खासतौर पर 3 खिलाड़ियों ने ब्लैक बेल्ट ग्रेडिंग की परीक्षा दी। तीनों खिलाड़ी पिछले कई दिनों इस ग्रेडिंग परीक्षा से गुजर रहे थे। रविवार को फाइनल परीक्षा में तीनों ने शानदार प्रदर्शन किया। सभी ने कराटे बेसिक्स, काता, कुमिते, ब्रेकिंग, वेपन आर्ट का शानदार नमूना पेश किया। ब्लैक बेल्ट हासिल करने वाले खिलाड़ियों में डिंपल, वरुण खत्री व अक्षत शामिल है। ब्लैक बेल्ट ग्रेडिंग के अलावा बिलो ब्राउन बेल्ट परीक्षा में 22 खिलाड़ियों ने खूब पसीना बहाया। इस परीक्षा में 9 ऑरेंज बेल्ट, 8 येलो बेल्ट, एक ग्रीन बेल्ट, एक ब्लू जबकि 3 खिलाड़ियों ने पर्पल बेल्ट हासिल की। सभी खिलाड़ियों ने तपती धूप में अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस दी। खासकर पर्पल बेल्ट परीक्षा में यंग फाइटर करन वर्मा, पीहू, काजल व ब्लू बेल्ट में शिवांश ने बेहतरीन कला का मुजायरा पेश करते हुए परीक्षा पास की। ऑरेंज बेल्ट हासिल करने वाले खिलाड़ी काम्या, हेमराज, रिदम, आरुषि, गायत्री, स्वरा, वैभव, उदय व आदित्य रहे। अनन्या, शारवी, सूर्यकांत, प्रणय, अंचिता, जागृती शौर्य और कुलदीप ने येलो बेल्ट, कोमल ने ग्रीन, शिवांश ने ब्लू जबकि करन वर्मा, पीहू, व काजल ने पर्पल बेल्ट हासिल की। समुराई कराटे शीतोरियू धर्मपुर के टेक्निकल डायरेक्टर एवं शिहान संजीव ठाकुर ने बताया की ग्रेडिंग में सभी खिलाड़ियों ने उमदा प्रदर्शन किया। ब्लैक बेल्ट हासिल करने वाले खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत की। पिछले एक माह से चल रही इस परीक्षा का फाइनल आज हुआ। समुराई कराटे शीतोरियू किओ (कराटे इंडिया आर्गेनाइजेशन) से मान्यता प्राप्त है। जबकि किओ वर्ल्ड कराटे फेडरेशन से मान्यता प्राप्त है। उन्होंने कहा कि आज के युग में आत्मरक्षा व खेलों में आगे बढ़ने के लिए कराटे कला सीखना बेहद जरूरी है। आज सरकार कराटे खिलाड़ियों को हर संभव सहायता कर रही है। नेशनल प्लेयर्स के लिए सरकारी नौकरियों के दरवाजे खुल गए है। जब से कराटे की एंट्री ओलंपिक में हुई है इसका क्रेज बढ़ा है।

By Ashwani

You missed