पेट्रोल डीजल की कीमतों में तेजी जारी है. सरकारी तेल कंपनियों ने आज बुधवार को भी पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ा दिए. IOCL के जारी नए रेट के मुताबिक आज पेट्रोल के दाम 58 पैसे और डीजल के 35 पैसे प्रति लीटर बढ़ा दिए गए हैं.

पेट्रोल-डीजल लगातार बढ़ रही कीमतों के चलते देश के शहरों में इस समय पेट्रोल के रेट 120 लीटर के करीब पहुंच चुके हैं. बता दें कि अक्टूबर महीने में अब तक 20 बार से ज्यादा बार ईंधन की कीमतों में इजाफा किया गया है.

चार महानगरों में पेट्रोल डीजल का भाव (Petrol Diesel Price on 27 October 2021)
>> दिल्ली पेट्रोल 107.94 रुपये और डीजल 96.67 रुपये प्रति लीटर
>> मुंबई पेट्रोल 113.80 रुपये और डीजल 104.75 रुपये प्रति लीटर
>> चेन्नई पेट्रोल 104.83 रुपये और डीजल 100.92 रुपये प्रति लीटर
>> कोलकाता पेट्रोल 108.45 रुपये और डीजल 99.78 रुपये प्रति लीटर

– New IPOs: सेबी ने Policybazaar समेत आधा दर्जन से ज्‍यादा कंपनियों के आईपीओ को दी मंजूरी

Petrol 5 रुपये से ज्यादा महंगा
बता दें कि अक्टूबर महीने में अब तक 20 बार से ज्यादा ईंधन की कीमतों में इजाफा किया गया है. महज तीन दिन को छोड़कर हर रोज पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े हैं. सिर्फ अक्टूबर में ही पेट्रोल 5.15 रुपये महंगा हो गया है, तो वहीं डीजल भी 5 रुपये तक बढ़ गया है. कच्चे तेल की कीमतों में तेजी जारी है लिहाजा पेट्रोल डीजल के रेट भी लगातार बढ़ रहे हैं. देश के कई शहरों में इस समय पेट्रोल के रेट 120 लीटर के करीब पहुंच चुके हैं. राजस्थान के श्रीगंगानगर में पहली बार पेट्रोल 120 रुपये के करीब पर पहुंच गई है.

इस तरह चेक करें अपने शहर का रेट्स
देश की तीनों ऑयल मार्केटिंग कंपनी HPCL, BPCL और IOC आप सुबह 6 बजे के बाद पेट्रोल डीज़ल के नए रेट जारी करती है. नए रेट्स के लिए आप वेबसाइट पर जाकर जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, मोबाइल फोन पर SMS के जरिए भी रेट चेक कर सकते है. आप 92249 92249 नंबर पर SMS भेजकर भी पेट्रोल डीजल के भाव के बारे में पता कर सकते हैं. आपको RSP<स्पेस> पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 पर भेजना पड़ेगा. अगर आप दिल्ली में हैं और मैसेज के जरिये पेट्रोल डीजल का भाव जानना चाहते हैं तो आपको RSP 102072 लिखकर 92249 92249 पर भेजना होगा.

You missed