सोलन : दीपावली पर्व नजदीक आते ही जिला के बाजार गुलजार हो गए हैं। लोग स्वदेशी सामान ज्यादा खरीद रहे हैं। दीपावली के लिए बाजार रंग-बिरंगी लाइटों व लडिय़ों से सज गए हैं। बाजार में विभिन्न दरों पर लाइटें उपलब्ध हैं, लेकिन लोग भारतीय कंपनियों के उत्पाद को ज्यादा तरजीह दे रहे हैं। दीपावली के त्योहार के लिए बाजार पूरी तरह सज गए हैं। सोलन के मॉल रोड चौक बाजार लक्कड़ बाजार में दियों से लेकर रंगबिरंगी कैंडल्स, इलेक्ट्रॉनिक लाइट्स और गिफ्ट पैक से बाजार गुलजार दिख रहे हैं।

बता दें की पूरे भारतवर्ष में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाने वाला दीपावली का पर्व अब नजदीक आ गया है। दीपावली पर्व के नजदीक आते ही प्रदेशभर के बाजार दुल्हन की तरह सज गए हैं। तो वहीं दूसरी तरफ त्योहारी सीजन के मद्देनजर लोगों की आवाजाही भी बाजारों में बढ़ने लगी है। घरों में एक तरफ सफाई का दौर शुरू हो गया है, तो वहीं सजावटी सामान की खरीदारी भी हो रही है। दिवाली में घर को रोशन करने के लिए बाज़ारों में रंग-बिरंगी हर आकार की मोमबत्तियां मौजूद हैं।

You missed