नई दिल्ली: दिल्ली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों की लॉटरी लग गई है। केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत में (DR) 3 फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। इस बढ़ोतरी के बाद केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के डीए 28 फीसदी से बढ़कर 31 फीसदी हो गई है। बढ़ती महंगाई के बीच दिवाली से पहले वेतन में बढ़ोत्तरी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर मानी जा रही है। इसका फायदा एक करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलेगा।केंद्र सरकार की घोषणा के मुताबिक महंगाई भत्ते में नई बढ़ोतरी इस साल 1 जुलाई से लागू मानी जाएगी। सरकार ने इससे पहले जुलाई में ही महंगाई भत्ता में 11 फीसदी की वृद्धि कर उसे 28 फीसदी किया था। उसके बाद अब इसमें 3 फीसदी बढ़ोतरी और हो गई है। इसके चलते अब सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को 31 फीसदी DA मिलेगा।

7th Pay Commission मैट्रिक्स के मुताबिक, केंद्रीय कर्मचारियों के लेवल-1 की सैलरी रेंज 18,000 रुपये से लेकर 56900 रुपये तक है। अब 18,000 रुपये की बेसिक सैलरी पर कुल सालाना महंगाई भत्ता 66,960 रुपये होगा। लेकिन अंतर की बात करें तो सैलरी में सालाना इजाफा 30,240 रुपये होगा।

न्यूनतम बेसिक सैलरी पर कैलकुलेशन

कर्मचारी की बेसिक सैलरी                     18,000 रुपये

नया महंगाई भत्ता (31%)                       5580 रुपये/माह

अबतक महंगाई भत्ता (17%)                  3060 रुपये/माह

कितना महंगाई भत्ता बढ़ा                       5580-3060 = 2520 रुपये/माह

सालाना सैलरी में इजाफा                       2520X12= 30,240 रुपये

अधिकतम बेसिक सैलरी पर कैलकुलेशन

कर्मचारी की बेसिक सैलरी                     56900 रुपये

नया महंगाई भत्ता (31%)                      17639 रुपये/माह

अबतक महंगाई भत्ता (17%)                 9673 रुपये/माह

कितना महंगाई भत्ता बढ़ा                      17639-9673 = 7966 रुपये/माह

सालाना सैलरी में इजाफा                       7966X12= 95,592 रुपये 

31 फीसदी DA के साथ एरियर भी मिलेगा

डीए और डीए में ये बढ़ोतरी  1 जुलाई से लागू किया गया है। मतलब केंद्रीय कर्मी को 1 जुलाई से 31 फीसदी DA का पैसा मिलेगा। यानी 3 महीने के एरियर का भी पैसा उन्हें दिया जाएगा। जुलाई, अगस्त, सितंबर के महीने में 28 फीसदी की दर से पैसा मिला है। वहीं, अब अक्टूबर की सैलरी में 31 फीसदी डीए के साथ पैसा आएगा और 3 महीने के एरियर का भी भुगतान होगा। केंद्र सरकार के इस फैसले से 47.14 लाख कर्मचारी और 68.62 लाख पेंशनर्स को सीधा फायदा मिलेगा।

You missed