हिमाचल मित्र मण्डल दिल्ली (रजि.) के मुख्य संरक्षक श्री किशोरी लाल शर्मा ने बताया की दिल्ली में बसे हिमाचलियों ने आगामी तीन दिन तक शोक मनाने का फैसला किया है जिसके अन्तर्गत दिल्ली में बसे हिमाचली मूल के नागरिक बिबाह समारोहों , सामाजिक समारोहों , राजनैतिक रैलियों आदि में सहभागिता से परहेज करेंगे
दिल्ली में स्थित एक मात्र हिमाचली मंदिर श्री बाबा बालक नाथ मन्दिर और जय ज्वाला मन्दिर समिति बी-ब्लाॅक कर्मपुरा में पण्डित सुख राम की आत्मा की शान्ति के लिए यज्ञ पाठ का आयोजन किया जायेगा.
उन्होंने मण्डी में प्रस्ताबित यूनिवर्सिटी का नामकरण पंडित सुखराम से करने का अनुरोध करते हुए कहा की यह उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी उन्होंने पण्डित सुख राम द्वारा संचार के क्षेत्र में किये गए कार्यों तथा उनकी समाज के प्रति प्रिबध्ता के अनुरूप मण्डी शहर में उनकी आदमकद प्रतिमा स्थापित करने की माँग की !
