नाहन : प्रदेश में हो रही भारी बारिश लोगों के लिए मुसीबत बन रही है।बीती रात को सिरमौर जिले ददाहू के चुली गांव में भूस्खलन से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और बेटा घायल हो गए. राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने सोमवार को यह जानकारी दी.अधिकारियों ने बताया कि हादसा रविवार रात करीब 10 बजे हुआ. जहां चुली गांव के सुरिंदर सिंह की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी लीला देवी और उनका बेटा प्रतिखित घायल हो गए. दोनों को नाहन अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

You missed