Spread the love

हमीरपुर। कोरोना वायरस के दौरान जनता को सस्ती दरों पर सब्जियां उपलब्ध करवाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। मुनाफाखोरी पर कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने उपमंडल में 396 किलो सब्जियां जब्त की हैं। दुकानदारों के पास बिल तथा दुकानों पर रेट लिस्ट न होने पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। एसडीएम प्रदीप कुमार ने सोमवार को विभिन्न मुख्य बाजारों में निरीक्षण किया।उपमंडल बड़सर के अधीन आने वाली करीब 30 सब्जी तथा करियाना की दुकानों की चेकिंग की। 22 दुकानों में सब्जी के बिल तथा रेट लिस्ट न होने पर करीब 396 किलो सब्जियां जब्त की गईं।

लोगों को प्रदेश सब्जी मंडी उपज समिति के माध्यम से जारी निर्धारित मूल्य पर दुकानों में समान उपलब्ध हो, इसके लिए प्रशासन कड़ी निगरानी रख रहा है। एसडीएम प्रदीप कुमार और सिविल सप्लाई विभाग की इंस्पेक्टर रिचा कुमारी ने इस अभियान को अंजाम दिया। रिचा कुमारी ने बताया की दुकानदारों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं कि वे दुकानों में रेट लिस्ट लगाकर रखें तथा ग्राहकों से अधिक रेट न लें। दुकानदारों को हिदायत दी गई है कि वह सरकार तथा प्रशासन के नियमों का कड़ा पालन करें। उधर, एसडीएम प्रदीप कुमार ने बताया की दुकानदारों को हिदायत दी गई है कि वह उचित मूल्य पर ही समान ग्राहकों को उपलब्ध करवाएं तथा दुकानों में रेट लिस्ट लगाएं।

You missed