ठियोग। पिछले दिन हुई भाजपा की ठियोग रैली मैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यकर्ताओ में एक नया जोश भर दिया है। ठियोग के पटेटो ग्राउंड में उमड़े जनसैलाब से विरोधियों की बोलती बंद हो गई हैं। इस रैली के पश्चात भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच एक जोश सा आ गया है। जिससे इस बार होने वाले चुनाव में भाजपा को यह सीट जीतने की उम्मीद नजर आ रही है। पिछले एक दशक से इस सीट पर कांग्रेस और सीपीआई एम का कब्जा रहा है।

भाजपा से पिछली बार राकेश वर्मा यहां से चुनाव लडे थे। लेकिन उनकी मृत्यु के बाद अब उनकी पत्नी इंदू वर्मा इस बार बागी होकर इसी सीट से चुनाव लड़ रही है। इसी के साथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप राठौर इसी सीट से चुनावी मैदान में है। सीपीआई एम के नेता और वर्तमान में विधायक राकेश सिंघा भी मैदान में हैं। जिससे इस सीट पर मुकाबला कड़ा माना जा रहा है।

You missed