शिमला : सोमवार को ग्रीनबेरी आर के जी ग्रुप व ग्रीनबेरी वेल्फ़ेयर फ़ाउण्डेशन संस्थापक राजेश कुमार गुप्ता ने ठियोग में आजादी के 75वे अमृत महोत्सव और स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम रिहाली उत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। राजेश गुप्ता ने बताया की क्षेत्र की प्रगति और उन्नति के लिए हम निरंतर प्रयास करते रहें और देश के मान सम्मान के लिए हम हमेशा तत्पर रहें यही हमारा लक्ष्य होना चाहिए। इस बीच सौरभ जसल, विवेक थापर,
डॉ अखिल भोयल, राम लाल वर्मा, राघव जोशी भी मौजूद रहे। मौके पर प्रसिद्ध गायक व इंडियन आइडल फेम अंकुश भारद्वाज व लोक गायक ऐ सी भारद्वाज ने अपने गानों से पूरे समारोह का माहौल रंग मय बनाया। वही ग्रीनबैरी संस्था द्वारा हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड में दसवीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम में ठियोग की दो बेटियों स्नेहा रेक्टा जो 8 वाँ स्थान (98%) पर रहीं
व स्नेहा वर्मा जो 10 वाँ स्थान (97.71%) पर रहीं उन्हें भी सम्मानित किया व 5100/- की राशि भी दी गई।

You missed