Spread the love

मनीष ठियोग। जिला शिमला के तहत ठियोग थाना में एक नाबालिग लड़की के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है जिसे लेकर पुलिस द्वारा मामला दर्ज किया गया है! डीएसपी ठियोग कुलविंदर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि रविवार को एक व्यक्ति पुलिस थाना ठियोग आया जिसने अपनी शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी 16 साल की लड़की के साथ रोहित नाम के लड़के ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया है! उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा धारा 363 ,366ए,376 और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज आगामी कार्रवाई की जा रही है!

You missed