चौपाल। थाना के अंर्तगत खिड़की में एक वाहन नंबर HP09C -7828 खिड़की के पास हादसे का शिकार हो गया। जिसमें सवार तीन व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। ये लोग बामटा शादी समारोह से लौट रहे थे कि माराग रोड हादसा हो गया। मृतकों की पहचान
रमेश छैला ठियोग, सुरेश छैला ठियोग व
संजू ठियोग के रूप में हुई है। मृतकों में दो भाई बताए जा रहे है।
पुलिस ने मामला दर्ज़ कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि गाड़ी ढांक से इतनी नीचे गई है कि एक शव अभी भी नही मिला है। जिसको खोजने के लिए स्थानीय लोग लगे हुए है।
