शिमला : अखिल भारतीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा नगरोटा बगवां में आज एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगी। प्रियंका गांधी शक्तिपीठ ज्वालामुखी में मां ज्वाला का आशीर्वाद लेकर नगरोटा बगवां के लिए रवाना होंगी। नगरोटा बगवां से कांग्रेस प्रत्याशी एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव आरएस बाली ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि प्रियंका गांधी आज नगरोटा बगवां का दौरा करेंगी।चुनाव के ऐलान से पहले प्रियंका ने सोलन से परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली का शंखनाद किया था। नगरोटा के बाद 7 नवंबर को हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में भी जनसभा करेंगी। 10 अक्टूबर को भी पार्टी शिमला में रोड शो और चौपाल में प्रियंका की रैली प्लान कर रही है लेकिन अब तक प्रियंका यह दौरा तय नहीं हुआ है।
