हमीरपुर। भोरंज की जाहू पंचायत के तलाई गांव में दिन में अचानक आग लगने से दो परिवारों की दो स्लेटपोश गौशालाएं जलकर राख हो गई है। इससे करीब चार लाख रूपए का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार बीते कल दोपहर करीब साढे चार बजे जाहू पंचायत के तलाई गांव में मनोहर लाल सपुत्र अनंत राम की गौशाला में अचानक आग लग गई। आगजनी की इस घटना से करीब छह मिनट की दूरी पर विजय कुमार सपुत्र अनंत राम की दूसरी गोषाला ने आग पकड़ ली।

इस आगजनी घटना से गौशाला में रखा पशु चारा और लकड़ी पूरी तरह से जल कर राख हो गई है। आग लगने के बाद पशुषाला के बरामदे में बांधे भैंस, गाये और उसके बछड़े को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। आग लगने की घटना सुन कर ग्रामीण बड़ी संख्या में एकत्रित हो गये और आग पर पानी फैंक कर बुझाने की लाख कोशीश की लेकिन घास को लगी आग को काबू नहीं पाया गया।

You missed