जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का इलाज के दौरान निधन हो गया है। समाचार एजेंसी एएनआइ ने जापानी मीडिया के हवाले से यह जानकारी दी है। आबे पर आज सुबह ही जानलेवा हमला हुआ था। पश्चिमी जापान के नारा शहर में 41 वर्षीय तेत्सुया यामागामी नाम के व्यक्ति द्वारा हमला किया गया। पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है और उससे बंदूक भी बरामद की है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार आबे को सीने में गोली मारी गई थी। आबे को गोली लगने के बाद कई बड़े देशों के प्रमुखों ने हमले की निंदा की। भारत के प्रधानमंत्री मोदी ने भी इस घटना की निंदा की है।
भारत में एक दिन का रखा गया राष्ट्रीय शोक शिंजो आबे के निधन पर पीएम मोदी ने दुख जताया है। साथ ही उन्होंने ट्वीट कर कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के प्रति हमारे गहरे सम्मान के प्रतीक के रूप में भारत में 9 जुलाई को एक दिन का राष्ट्रीय शोक मनाया जाएगा।
राजनाथ सिंह ने भी दुख जताया जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि भारत ने एक करीबी दोस्त खो दिया है जिसने भारत और जापान के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की दिशा में काम किया था।
भारत में शनिवार को राष्ट्रीय शोक पीएम मोदी ने दुख जताते हुए कहा कि शिंजो आबे के निधन पर हमारी गहरी संवेदना है और इसी के चलते देश में शनिवार (9 जुलाई) एक दिन का राष्ट्रीय शोक होगा।
शिंजो आबे का निधन, जापानी मीडिया ने की पुष्टी जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की निधन की पुष्टि हो गई है। आबे को क्योटो के पास नारा शहर में एक राजनीति कार्यक्रम में भाषण देने के दौरान गोली मार दी गई थी। जापान के स्थानीय एनएचके वर्ल्ड न्यूज ने निधन की पुष्टी की है।
