Spread the love

शिमला | ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भारतीय जनता पार्टी की मुहिम पर तीखा हमला बोलते हुए कांंग्रेस के सह प्रभारी चेतन चौहान और विदित चौधरी ने कहा कि वोट बटोरने के लिए भाजपा ऑपरेशन सिंदूर का राजनीतिकरण कर रही है। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक है कि सेना के शौर्य और साहस का इस तरह से राजनीतिकरण किया जा रहा है। शिमला में कांग्रेस के सह प्रभारी चेतन चौहान ने कहा कि कांग्रेस जनता को इस सच्चाई से अवगत करवाएगी। आतंकवाद के खिलाफ सेना के साहस को बढ़ाने की बजाय देश की सरकार इसका राजनीतिकरण कर रही है। कांग्रेस के दूसरे सह प्रभारी विदित चौधरी ने कहा कि आज तक देश की जनता को पुलवामा और पहलगाम की सच्चाई पता नहीं चली।

अपनी विफलता को छिपाने के लिए पीएम व उनके मंत्री लगातार जुटे हुए हैं और जनता को गुमराह कर रहे हैं। सह प्रभारियों के साथ कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और जयहिंद सभा के संयोजक केवल सिंह पठानिया भी मौजूद थे। सह प्रभारियों की इस टीम ने यहां ओक ओवर में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भी मुलाकात की, वहीं पीटरहॉफ में उन्होंने तैयारियां का जायजा लिया।

You missed