सोलन : जगदंबा रामलीला मंडल की ओर से आज सोलन शहर में राम बरात का आयोजन किया गया जिसमें कलाकारों द्वारा झांकियों का प्रदर्शन किया गया जगदंबा रामलीला मंडल के निर्देशक हरीश मरवाह ने बताया कि जगदंबा रामलीला मंडल की ओर से राम बारात का आयोजन किया गया है जिसमें बाहर से आए कलाकारों ने प्रदर्शन किया इस बार राम बरात में दो बड़े रथो को भी शामिल किया गया है उन्होंने कहा कि यह बारात नरसिंग मंदिर से हो कर लोअर बाजार और डीसी ऑफिस तक जाएगी इसके साथ ही जगदंबा रामलीला मंडल द्वारा भंडारे का भी आयोजन किया गया।

आज राम बारात मे मुख्यअतिथी के तौर पर मैरेडीयन कम्पनी के मालिक विनोद गुप्ता , साई संजीविनी अस्पताल से डाक्टर संजय अग्रवाल व उनकी पत्नी डाक्टर सवीत अग्रवाल रहे सभी ने श्री जगदम्बा रामलीला मंडल सोलन के प्रयास को सरहानिय कदम बताया और कहा की ऐसे कार्यो से आम जन मे धर्म के लिए आस्था बढती है उन्होने रामलीला मंचन व भव्य राम बारात के अयोजन के लिए मंडल के प्रधान मुकेश गुप्ता निर्देशक हरिश मरवाह महासचीव धरर्मेंदर ठाकुर सह कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता मुकेश भसीन व सभी सदस्यो को बधाई दी और कहा की भविष्य मे हमे आशा है रामलीला मंडल और भी समाजसेवा के कार्य करने के लिए आगे आऐगा। प्रधान मुकेश गुप्ता , निर्देशक हरीश मरवाह महासचीव धरमेंदर ठाकुर , सह कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता , सदस्य मुकेश भसीन व निर्देशक राकेश अग्रवाल ने सभी को पगडी पहना कर व समृती चिन्ह देकर सम्मानित किया।
