सोलन : श्री जगदम्बा रामलीला मंडल द्वारा प्रथम दिन की लीला का शुभारंभ गंज बजार सोलन मे हुआ। रामलीला का शुभारंभ मंडल के संस्थापक सदस्यो मुख्यअतिथी श्री जगमोहन मलहोत्रा व वरिष्ठ अतिथि !एनगरेवर द्वारा किया गया। अतिथियो को मंडल के प्रधान मुकेश गुप्ता,सचीव धरमेंद्र ठाकुर व मनोज गुप्ता ने पुष्पगुच्छ व समृती चिन्ह देकर सम्मानित किया। जगमोहन मलहोत्रा ने मंडल के निर्देशक हरीश मरवाह व प्रधान मुकेश गुप्ता सहित सभी मंडल के सदस्यो व कलाकारो को बधाई देते हुए कहा की मुझे खुशी है 1980 मे कुछ साथियो को साथ लेकर हमने मंडल की एक छोटे पौधे की तरह स्थापना की थी अब यह एक वट वृक्ष बन गया है मंडल लगातार 40 वर्षो भगवान राम की लीला करके धर्म व संस्कृति का प्रचार कर रहा है और भविष्य मे भी करता रहेगा रामलीला से ही शहर मे होने वाले दशहरे के त्यौहार को भव्य रूप मिलता है हम दिनरात मंडल के साथ खडे है वही प्रदीप एनगरेवर ने मंडल के सदस्यो को रामलीला मंचन के लिए बधाई दी व सरहाना करते हुए कहा की मेरा सौभाग्य है की मुझे भगवान राम की इस लीला मे शामिल होने का मौका मिला।


भारी वर्षा मे भी रामलीला मंडल के कलाकारो व मंडल सदस्यो के उत्साह मे किसी भी तरह की कमी नही आई व वर्षा मे भी निर्देशक हरीश मरवाह के निर्देशण मे पहले दिन गणपति जन्म, महाराजा मनू व उनकी पत्नी शतरूपा द्वारा भगवान की अराधना व वरदान पाने की लीला सहित श्रवण कुमार की लीला का मंचन किया गया। श्रवण कुमार की लीला से आज के युवकों को प्रेरणा मिलती है कि बदलते समय के साथ अपने माता पिता की अनदेखी न करके उनकी सेवा करे मंचन के माध्य बच्चो से पहले दिन की रामलीला से समंबधित सवालो का सही जवाब रीध्धी,काजल व दीवांसी ने दिया उसके लिए उन्हे मंडल की और से इनाम दिए गए इस मौके पर मंडल के पदाधिकारीयो सहित बडी संख्या बच्चो सहित शहरवासीयो ने मंचन का आनंद लिया।

You missed