सोलन/सीनियर सेकंडरी स्कूल जगजीत नगर का शुभारंभ दून विस के विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने किया। इस मौके पर वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का भी आयोजन किया। इस मौके पर स्कूल के होनहारों को मुख्यातिथि ने सम्मानित किया।
इस अवसर पर बोलते हुए विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने कहा कि हाई स्कूल से जगजीत नगर स्कूल का दर्जा बढ़ जाने से स्थानीय बच्चों को जमा दो तक की शिक्षा इसी स्कूल में मिलेगी। इस मौके पर स्कूल के प्रिंसिपल सुधीर शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट के माध्यम से स्कूली गतिविधियों की जानकारी दी।
इस मौके पर जिप सोलन के अध्यक्ष रमेश ठाकुर, बीडीसी की अध्यक्ष जमना ठाकुर, बीडीसी सदस्य कमला ठाकुर, पंचायत प्रधान जगजीत नगर आशा ठाकुर, उपप्रधान मेहरचंद, एसएमसी प्रधान ज्योति, एसएमसी के पूर्व प्रधान प्रेमदत्त भी मौजूद रहे। इस मौके पर रिटायर प्रिंसिपल रूप लाल ने स्कूल को 5100 रुपए दिए। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। इस पर मुख्यातिथि ने स्कूली बच्चों को पांच हजार रुपए की राशि देने की घोषणा की।
