शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के साथ लगते छराबड़ा के समीप एक बड़ा सडक हादसा हुआ है। छाराबड़ा के पास ग्रीन वैली में सेब से लदा एक ट्रक HP 64 5688 अनियंत्रित होकर चलती कार HP 08A 2742 के ऊपर पलट गया। इस कारण कार सवार 4 लोगों में से 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 1 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। हादसे में मारे गए तीनों चौपाल के रहने वाले थे। पुलिस और अन्य प्रशासनिक अमला मौके पर है और छानबीन जारी है। इस हादसे के कारण NH 5 पर जाम लग गया है और पुलिस जाम खुलवाने में जुटी है।
पुलिस के मुताबिक हादसे में मारे गए तीनों की पहचान हो चुकी है। इनकी पहचान सूरत सिंह पीओ टिक्करी, चौपाल, प्रताप सिंह पीओ टिक्करी, चौपाल और किरपा राम पीओ टिक्करी, चौपाल के रूप में हुई है।
